शहर में लगा कर्फ्यू, एसआईटी का हुआ गठन, जानें क्या है पूरा माजरा

करौली: हिंदू नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए निकाली गई मोटरसाइकिल रैली के दौरान हुए पथराव और उसके बाद आगजनी के बाद राजस्थान के करौली में रविवार को कर्फ्यू लगा रहा. मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और साथ ही जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुस्लिम बहुल इलाके से गुजरने वाली रैली में पथराव के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. हिंसा में कम से कम 35 लोग घायल हो गए. रविवार को इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद रहा और पुलिस ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर साझा की गई हिंसा के वीडियो की जांच कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





