भारत
सीयूईटी-यूजी रिजल्ट: यूजीसी अध्यक्ष ने कही ये बात, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
9 Sept 2022 5:35 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा | फाइल फोटो
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के स्नातक के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जरूरी सीयूईटी-यूजी की परीक्षा पहली बार जुलाई में हुई और 30 अगस्त को खत्म हुई।
परीक्षा में 60 फीसदी अभ्यर्थी बैठे थे। कुमार ने कहा, ''राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी-यूजी के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित कर सकती है या संभव हुआ तो कुछ दिन पहले भी नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ''इसमें शामिल सभी विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी के परिणाम के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल को तैयार रखें।'' शुरुआती योजना के अनुसार, सीयूईटी-यूजी के सभी चरणों की परीक्षा 20 अगस्त को खत्म होनी थी, लेकिन परीक्षा टाल दी गयी और उसे छात्रों की सुविधाओं के लिए छह चरणों में विभाजित कर दिया गया।
हालांकि, तकनीकी खमियों के कारण कई बार परीक्षाओं में खलल पड़ा और उनका कार्यक्रम पुन: निर्धारित करना पड़ा। यूजीसी प्रमुख ने पहले कहा था कि 'जानबूझकर गड़बड़ी किये जाने' की खबरों के बाद कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। सीयूईटी देश में दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है और इसमें 14.9 लाख छात्र पंजीकृत हैं, जो जेईई-मेन के लिए औसत पंजीकरण नौ लाख से कहीं अधिक है। नीट-यूजी भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है और इसमें औसतन 18 लाख पंजीकरण होते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





