भारत
CHO ऑफिसर का रोने वाला वीडियो वायरल, स्वास्थ केंद्र प्रभारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
jantaserishta.com
25 April 2024 6:38 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
धनबाद: धनबाद जिले के एक सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) रेणु कुमारी का रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें वो सीएचओ स्वास्थ केंद्र प्रभारी के डॉक्टर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही हैं. सीएचओ ने रोते हुए कहा कि उनकी किसी अन्य जगह पर पोस्टिंग की जाए. वो जिले के डीसी और सीएस से अनुरोध कर रही हैं. वहीं स्वास्थ प्रभारी ने खुद पर लगे सभी आरोपियों को गलत बताया.
वायरल वीडियो में सीएचओ रेणु कुमारी ने रोते हुए रेणु कुमारी कह रही हैं कि जब भी वह मरीजों को देखने के लिए ड्यूटी पर बाहर निकलती हैं, प्रभारी डॉक्टर उनके एचडब्लूसी की फोटो खींचकर उनसे स्पष्टीकरण मांगते हैं. वह लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहें हैं. गांव वालों की शिकायत की बात प्रभारी करते हैं और स्पष्टीकरण मांगते हैं. जबकि गांव वाले कोई शिकायत नहीं करते हैं.
रेणु कुमारी वीडियो में मुखिया और अन्य लोगों की हस्ताक्षर युक्त कॉपी भी दिखा रही हैं. सीएचओ रेणु कुमारी वीडियो में सिविल सर्जन और डीसी से ट्रांसफर की गुहार लगा रही हैं. उनका कहना है कि उन्हें किसी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया जाए.
रेणु कुमारी वीडियो में मुखिया व अन्य की हस्ताक्षर युक्त कॉपी भी दिखा रही हैं. वहीं, मामले को लेकर बलियापुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राहुल कुमार ने सीएचओ द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि सुनियोजित ढंग से उन्हें फंसाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है, जो कि नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सभी यहां फैमली की तरह काम करते हैं.
Tagsसीएचओकम्युनिटी हेल्थ ऑफिसररेणु कुमारीरेणु कुमारी का रोने का वीडियोस्वास्थ केंद्र प्रभारीCHOCommunity Health OfficerRenu KumariCrying video of Renu KumariHealth Center Incharge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





