भारत

क्रूज ड्रग्स केस: NCB गवाह का बड़ा बयान

jantaserishta.com
1 Jun 2022 2:45 PM IST
क्रूज ड्रग्स केस: NCB गवाह का बड़ा बयान
x

मुंबई: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गवाह किरण गोसावी अपना बयान बदल लिया है. अब NCB SIT की ओर से दर्ज एक बयान में उसने कहा है कि वह केवल अपने दोस्त को आर्यन खान की आवाज सुना रहा था, क्योंकि उसका दोस्त आर्यन की आवाज सुनना चाहता था. हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में गोसावी ने कहा था कि आर्यन खान अपने परिवार से बात करना चाह रहे थे. किरण गोसावी ने पहले इंडिया टुडे को बताया था कि चूंकि ददलानी ने फोन नहीं उठाया था, इसलिए उन्होंने ददलानी के लिए आर्यन का वॉयस नोट रिकॉर्ड किया था.

गोसावी का 2018 से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स का आयात-निर्यात कारोबार था, साथ में उसकी एक ट्रैवल एजेंसी हुआ करती थी, जहां से वह सालाना लगभग 7-8 लाख का मुनाफा कमाता था. गोसावी ने एनसीबी एसआईटी को बताया कि उसे क्रूज पर कुछ नशीली दवाओं के सेवन के बारे में पता चला और उसके दोस्त ने उसे एनसीबी को इसके बारे में बताने के लिए कहा था. तभी उसने 2 अक्टूबर, 2021 को एनसीबी से संपर्क किया. हालांकि, गोसावी ने अपने सोर्स के नाम का खुलासा नहीं किया, जिन्होंने उसे सूचना दी थी.
जब वह एनसीबी ऑफिस गया तो उसकी मुलाकात अधीक्षक और जांच अधिकारी वीवी सिंह और आशीष रंजन से हुई. रंजन ने गोसावी को गवाह बनाया और टीम उसे क्रूज टर्मिनल के अंदर ले गई. गोसावी ने कहा कि उसे दो लिस्ट मिले जिसमें क्रूज जहाज पर आने वाले व्यक्तियों का डिटेल था. एक लिस्ट में 10 नाम थे, जिनमें से उसे यकीन था कि उस लिस्ट के लोगों के पास 100 फीसदी ड्रग्स होंगे. एक अन्य लिस्ट में 27 नाम थे, लेकिन उसे यकीन नहीं था कि वे व्यक्ति 100 फीसदी ड्रग्स लेते होंगे.
गोसावी ने कहा कि किसी ने उसे बताया था कि प्रभाकर सैल बेरोजगार और बेघर हैं, इसलिए उसने सैल को अपने बॉडी गार्ड के रूप में 15,000 रुपये प्रति माह पर काम दिया. सैल ड्रग क्रूज मामले में गवाह भी था, उसने क्रूज पर ड्रग छापे से कुछ महीने पहले ही गोसावी के साथ काम शुरू किया था. वह 22 जुलाई 2021 से गोसावी के बॉडी गार्ड के रूप में काम कर रहा था. इससे पहले वह सब्जियां और मछली बेचता था.
गोसावी को कहीं जाना था इसलिए उसने 1 अक्टूबर की रात को सेल को फोन किया और सुबह जल्दी उठने को कहा. गोसावी ने कहा कि वह उसे लोकेशन के बारे में बाद में बताएगा. गोसावी ने बाद में लोकेशन शेयर कर सेल को मुंबई में एनसीबी ऑफिस में सुबह 9 बजे पहुंचने को कहा.
साभार: आजतक
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story