भारत

महिला के साथ हैवानियत, गांव का ही निकला आरोपी, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
29 Dec 2022 11:36 AM IST
महिला के साथ हैवानियत, गांव का ही निकला आरोपी, पुलिस ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पीड़िता के पति और गवाह पर छेड़खानी का केस दर्ज किया.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि जब वह खेत में घास काट रही थी तभी अचानक गांव के एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और उससे साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस उस पर समझौता करने का दबाव बनाने लगी. इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस के साथ मिलकर पीड़िता के पति और गवाह पर छेड़खानी का केस दर्ज किया. पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर वह एसपी ऑफिस पहुंची और सीओ को आपबीती बताई.
इस मामले में SP ऑफिस मीडिया सेल से प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि थाना कालिंजर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों की तरफ से उसे धमकियां भी मिल रही हैं. जिसकी वजह से उनके अंदर डर पैदा हो गया है.
वहीं इस मामले पर आरोपी की बहू ने महिला के पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाए थे. यह मामला भी स्थानीय थाने में दर्ज है. पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story