भारत

बच्ची के साथ हैवानियत, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Dec 2022 1:01 PM IST
बच्ची के साथ हैवानियत, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

चॉकलेट दिलाने के बहाने उनकी बच्ची को उठाकर ले गया.
वाराणसी: वाराणसी से एक तीन साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक 22 साल का युवक ने चॉकलेट दिलाने के बहाने उनकी बच्ची को उठाकर ले गया. इलाके के एक खाली प्लॉट में उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है.
बच्ची के पिता ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे, बाहर कुछ सामान लेने गए थे. घर से फोन आया तब मुझे इसकी जानकारी हुई. जब मैं घर आया तो मैंने उस लड़के (आरोपी) से इसके बारे में पूछा तो उसने इंकार किया है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है. कुछ लोगों द्वारा उसे पकड़ कर रखा भी गया था, लेकिन मौका देखते ही वह फरार हो गया.
मासूम बच्ची के साथ हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए थोड़ी ही देर में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी, एसीपी कैंट और एडीसीपी वरुणा जोन के साथ डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह भी मौके पर पहुंची. बच्ची के माता-पिता से पुलिस अफसरों ने घटना की जानकारी ली और आरोपी नीरज की खोजबीन शुरू कराई
वरुणा जोन की डीसीपी आरती सिंह ने बताया कि 3 साल की बच्ची के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट की घटना हुई है. प्राथमिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है. मामले में केस दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी. आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है. जल्द ही उसे गिरप्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story