भारत

पार की सारी हदें...लड़की को फंसाया, रुपए हड़पे, अब पहुंचा जेल

jantaserishta.com
8 Jan 2023 9:01 AM IST
पार की सारी हदें...लड़की को फंसाया, रुपए हड़पे, अब पहुंचा जेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रेप का मामला सामने आया है.
हरदा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा (Harda) में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग का रेप करने वाला उसके घर के पास ही रहता है. दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. फिर लड़के ने लड़की से शादी करने का वादा दिया. होटल ले जाकर उसका रेप किया. नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए.
लड़के से परेशान लड़की ने पूरी बात परिवार को बताई. फिर थाने जाकर पुलिस केस किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले में अलग बात यह है कि रेप की घटना को अंजाम देते वक्त लड़का नाबालिग था. केस दर्ज 6 जनवरी को कराया गया. मगर, 7 जनवरी को जब उसकी गिरफ्तारी हुई उस दिन आरोपी का 18वां जन्मदिन था. अब वह बालिग हो गया है.
अब पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा. अब आरोपी 18 साल का हो गया है तो इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
बताया गया कि पीड़िता हरदा में ही निजी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है. उसकी दोस्ती घर के पास ही रहने वाले लड़के से इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और लड़के ने उससे शादी का वादा किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story