भारत
नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
jantaserishta.com
28 Oct 2022 2:17 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
गांव में डीजे प्रोग्राम चल रहा था.
कानपुर: कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मंदिर में 9 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर दंग रहे गए. बच्ची के पिता को देखकर आरोपी बबलू मौके से फरार हो गया. पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में डीजे प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान आरोपी उनकी बेटी बहला फुसलाकर ले गया. बच्ची के जोर से रोने की आवाज आ रही थी वो उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गांव का ही रहने वाला आरोपी बबलू उनकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है. उन्होंने बच्ची को उठाया और आरोपी मौके से फरार हो गया.
बिठूर थाने में आरोपी बबलू के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है. अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है. एसीपी दिनेश शुक्ला ने फोन पर बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है. आरोपी गांव का ही रहने वाला है, उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





