भारत

मासूम के साथ हैवानियत, टॉफी के बहाने मोहल्ले के लड़के ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
3 March 2024 2:31 PM IST
मासूम के साथ हैवानियत, टॉफी के बहाने मोहल्ले के लड़के ने बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

बेटी को तलाशते परिजन पहुंचे तो उसे वह लहुलुहान हालत में मिली।
बहराइच: यूपी के बहराइच जिले में दरगाह इलाके के एक मोहल्ले की छह वर्षीय बेटी को टॉफी देने का लालच देकर इसी मोहल्ले का किशोर सूनसान जगह पर ले गया। उसने किशोरी के साथ रेप किया। जिसके चलते बेटी की हालत बिगड़ने पर किशोर फरार हो गया। बेटी को तलाशते परिजन पहुंचे तो उसे वह लहुलुहान हालत में मिली। थाने मे नामजद तहरीर देने पर रेप व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज हो गया है।
दरगाह थाने के एक मोहल्ले निवासनी 6 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक किशोर उसे टाफी दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया। उसने बालिका के साथ रेप किया। जिससे बालिका की हालत बिगड़ गयी। बेटी को तलाश रहे परिजनों की आहट पाकर किशोर फरार हो गया। पीडिता बेटी ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी, तो परिजनों के होश उड़ गये। एसएचओ हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बालिका को महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल को भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story