भारत

गौवंश के बच्चे के साथ दरिंदगी, हिंदू संगठन भड़के

jantaserishta.com
31 Aug 2024 4:29 PM IST
गौवंश के बच्चे के साथ दरिंदगी, हिंदू संगठन भड़के
x
मुकदमा दर्ज.
नई दिल्ली: बच्चियों और महिलाओं संग रेप की घटनाओं के बीच अब गौवंश के बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना सुलतानपुर जिले की है। जहां गौवंश के बच्चे के साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी की। जब इस बात की भनक गौ रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को चली तो उग्र हो गए और थाने पहुंचकर आरोपियों पर एक्शन की मांग करने लगे। हालांकि बाद में 2 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
ये घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है। जहां कलियुगी लोगों ने की गौवंश के बच्चे से हैवानियत की। इस मामले की भनक जब हिंदू संगठन के लोगों को चली तो उन्होंने नाराजगी जताई। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह और महामंत्री जयशंकर द्विवेदी की पहल पर टालमटोल करने वाली पुलिस हरकत में आ गई। वहीं, पशुपाल की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। इस मामले में कोतवाल लंभुआ अखंड देव मिश्र ने बताया कि दो नामजद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने बकरी के साथ अपनी हवस मिटाई। इसके बाद खून से लथपथ बकरी को छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन तब तक ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ गई और उस दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 352, 351(2) और पशुक्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 9 एवं 11 के तहत एफआईआर दर्ज किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story