भारत

नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, खेत में फेंका गया

jantaserishta.com
12 Aug 2022 4:07 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, खेत में फेंका गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता का हाथ तोड़ दिया और बुरी तरह से पीटा।

बेतिया: बिहार में बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने कथित गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता का हाथ तोड़ दिया और बुरी तरह से पीटा. लड़की को मरा हुआ समझ खेत में फेंककर वे फरार हो गए. दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

नाबालिग लड़की बकरी चराने खेत गई थी. वहीं गांव के ही दो लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपियों ने लड़की का एक हाथ तोड़ा, साथ ही आंख फोड़ने की कोशिश भी की. इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती बताई. तुरंत ही थाने में मामला दर्ज कराया गया. बच्ची को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे बकरी खरीदने के बहाने बात शुरू की, फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी बकरी चराने गई थी, तभी गांव के दो लड़के आए और उनके साथ दरिंदगी की. उसका एक हाथ तोड़कर अधमरा कर दिया. जब लड़की की नाक और मुंह से खून आया तब ये लोग वहां से भाग गए. इस मामले में बेतिया के एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story