भारत

घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ हैवानियत, लोग भड़के, पुलिस ने कही ये बात

jantaserishta.com
31 March 2024 8:54 AM IST
घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ हैवानियत, लोग भड़के, पुलिस ने कही ये बात
x

सांकेतिक तस्वीर

परिजनों ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान कराया ।
रुड़की: उत्तराखंड के इस शहर में शर्मनाक मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह शर्मनाक घटना रुड़की में सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारी, शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे से नगर के एक मोहल्ला निवासी एक परिवार की 6 वर्षीय बेटी लापता हुई थी। रोजा इफ्तारी का वक्त हुआ तो परिजनों ने उसे भी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
बाद में परिजनों ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान कराया। इसके बाद पता चला कि एक बच्ची पड़ी हुई है , जहां पर लोगों की भीड़ लगी है । तब परिजन वहां पर पहुंचे बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची ने अपने साथ हुई शर्मनाक घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोग कोतवाली में देर रात तक जमा रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर आश्वासन दिया है कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story