भारत

मूकबधिर नाबालिग से हैवानियत, रेप के बाद पुल पर फेंका, हालत गंभीर

jantaserishta.com
12 Jan 2022 10:23 AM IST
मूकबधिर नाबालिग से हैवानियत, रेप के बाद पुल पर फेंका, हालत गंभीर
x
लहूलुहान स्थिति में पुलिया के ऊपर पटककर फरार हो गए।

अलवर: राजस्थान के अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना इलाके में बीती रात अज्ञात लोग मूकबधिर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर लहूलुहान स्थिति में तिजारा पुलिया के ऊपर पटककर फरार हो गए। नाबालिग लड़की अलवर के मालाखेड़ा थाना इलाके की रहने वाली है। लड़की को रात में ही गम्भीर हालात में जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। इस केस में हुई दरिंदगी को देखकर दिल्ली के निर्भया कांड की याद आ गई क्योंकि लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को बुरी तरह डैमेज किया गया है जिसकी जयपुर में सर्जरी की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही अलवर जिला कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भी डॉक्टरों से मिलकर संबंधित घटना की जानकारी ली और जयपुर रेफर करने के लिए निर्देशित किया। अलवर जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया ने बताया कि स्थिति गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों से बातचीत कर उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की हालत क्रिटिकल है, इसलिए रास्ते में किसी भी तरह की तकलीफ से बचने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम भेजी गई है और अतिरिक्त ब्लड भी मेडिकल टीम के साथ भेजा गया है।
मामले में दरिंदों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन पुलिस लड़की के गांव से लेकर घटनास्थल तक के सभी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से लेकर इस गांव की दूरी करीब 20 किलोमीटर है और यह घटनास्थल शहर के बादर है। पुलिस घटनास्थल के आसपास जितने भी फोन संचालित थे, उनकी सीडीआर भी जुटा रही है।
पुलिस अधीक्षक तेजश्वनी गौतम ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे पुलिस को शिवाजी पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि तिजारा पुलिया के ऊपर एक लावारिस हालत में बच्ची पड़ी हुई है। कुछ लोग शायद उसे यहां फेंककर गए थे। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस बच्ची को तुरंत ही अलवर के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बोल नहीं पा रही है। तेजस्विनी ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से काफी मात्रा में ब्लडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लड़की का स्वास्थ्य है और हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story