भारत

क्रूरता: युवकों ने बकरी को शराब पिलाई, अब...

jantaserishta.com
30 Aug 2022 11:14 AM IST
क्रूरता: युवकों ने बकरी को शराब पिलाई, अब...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पशु क्रूरता के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं.

आगरा: पशु क्रूरता के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. इसके खिलाफ कानून में सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है, बावजूद इसके कई लोग क्रूरता करने से बाज नहीं आते. ताजा मामला ताजनगरी आगरा से सामने आया है. जिसमें युवकों ने एक बकरी के बच्चे को जबरदस्ती शराब पिलाई और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि 3 की तलाश जारी है.

दरअसल, मामला आगरा के एत्मादपुर के खंदौली मार्ग का है. एत्मादपुर के सर्किल ऑफिसर रवि कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 22 सेकंड के वीडियो में खंडोली रोड पर तीन युवक एक बकरी के बच्चे को जबरदस्ती शराब पिलाते हुए दिख रहे हैं, जबकि चौथा लड़का वीडियो बना रहा था. घटना रविवार की बताई जा रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने बकरी के बच्चे के मालिक की पहचान कर ली है और घटना में शामिल चार युवकों की भी पहचान कर ली है. एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है. इन युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story