
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया.
नई दिल्ली: केरल के तिरुवनंतपुरम की पुलिस ने रेप के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. रेप के आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो तिरुवनंतपुरम पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामला तिरुवनंतपुरम जिले के नेदुमंगडु के पनवूर की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पनवूर की एक नाबालिग लड़की के साथ साल 2021 में रेप की वारदात हुई थी. पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के खिलाफ रेप के मामले में ट्रायल चल रहा. इसी बीच उसे पिछले साल जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया.
जेल से बाहर आने के बाद रेप के आरोपी 23 साल के अल अमीर ने पीड़ित लड़की के साथ निकाह करने के लिए परिजनों को तैयार करने की कोशिशें शुरू कर दीं. वह किसी तरह पीड़िता के परिजनों को निकाह के लिए राजी करने में सफल हो गया. बताया जाता है कि रेप के आरोपी अल अमीर ने हाल ही में रेप पीड़िता 16 साल की नाबालिग लड़की से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया.
बताया जाता है कि रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता के साथ 18 जनवरी को निकाह कर लिया था. मामला तब खुला जब स्कूल अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पूछताछ की. स्कूल अधिकारियों ने नाबालिग के निकाह की शिकायत पुलिस से कर दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आ गई.
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जमानत पर चल रहे उसी लड़की से रेप के आरोपी अल अमीर के साथ ही लड़की के पिता और निकाह कराने वाले मुस्लिम धर्मगुरु को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 23 जनवरी की रात कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेज दिया. लड़के के साथ ही लड़की के पिता और धर्मगुरु के खिलाफ भी POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
TagsकेरलतिरुवनंतपुरमरेपनिकाहजेलThiruvananthapuramThiruvananthapuram NewsThiruvananthapuram PoliceNikah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





