भारत

क्रूरता की हद पार! कुत्ते को मारकर लटका दिया गया, फैली सनसनी

jantaserishta.com
14 Sept 2022 11:50 AM IST
क्रूरता की हद पार! कुत्ते को मारकर लटका दिया गया, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कुत्ते को मारकर सार्वजनिक रूप से लटका दिया गया.
कोट्टायम: हाल के दिनों में पार्क या लिफ्ट में पालतू कुत्तों के इंसान को काट लेने की कई खबरें आपने पढ़ी होंगी लेकिन केरल के कोट्टायम में जो हुआ है वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल कोट्टायम जिले के पेरुन्ना में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते को मारकर सार्वजनिक रूप से लटका दिया गया.
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब केरल में नियमित रूप से कुत्ते के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पेरुन्ना में सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर के पास मारकर लटकाए गए कुत्ते के पास एक पुष्पांजलि भी रखी गई थी. बाद में स्थानीय लोगों ने इसे दफना दिया. यह घटना मुलकुलम पंचायत में रहस्यमय तरीके से लगभग एक दर्जन आवारा कुत्तों के मृत पाए जाने के एक दिन बाद हुई.
पशु प्रेमियों ने आरोप लगाया था कि आवारा जानवरों को जहर दिया गया था. हाल के हफ्तों में मुलकुलम इलाके में लगभग 40 कुत्तों के काटने का मामले सामने आया है. लगातार कुत्ते के मारे जाने को लेकर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आवारा कुत्तों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करने की योजना बना रही है.
इस बीच, पेरुन्ना में, स्थानीय लोगों ने कहा है कि जो कुत्ता मरा हुआ पाया गया था, वह नियमित रूप से यात्रियों के लिए परेशानी पैदा करता था.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story