भारत

निर्दयी बेटा! मां को डायन कहकर कुल्हाड़ी से मारा, फैली सनसनी

jantaserishta.com
23 July 2022 1:55 PM IST
निर्दयी बेटा! मां को डायन कहकर कुल्हाड़ी से मारा, फैली सनसनी
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हैरान कर देने वाली खबर आई है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर इलाके से हैरान कर देने वाली खबर आई है. यहां मुसहरी गांव में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां को पहले डायन बताकर उसकी पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. किसी ने बता दिया कि उसकी पत्नी डायन के मंत्र फूंकने से मरी है. उसके बाद आरोपी ने संदेह में अपनी सौतेली मां की ही हत्या कर दी. युवक को जब उसके पिता ने रोकना चाहा, तो उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार है. वहीं, पूरे गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है.

मृतका लालपरी देवी (70 साल) रामाशीष मांझी की पत्नी बताई जा रही है. खबर के मुताबिक, मुसहरी गांव निवासी रामअशीष मांझी की बहू कारू देवी गुरुवार दोपहर मवेशी चराने के लिए गई थी. घर आई तो अचानक सीने में दर्द हुआ. इसके बाद बेटे बद्री मांझी ने अपनी सौतेली मां लालपरी देवी को जाकर बोला, ''तुम डायन हो. तुम्हीं ने मेरी पत्नी पर कुछ किया है. चलो, उसे ठीक करो जल्दी.'' उसके बाद सास लालपरी देवी ने जब कमरे में जाकर देखा तो बीमारी बहू की मौत हो चुकी थी.
पत्नी की मौत के बाद बेटा गुस्से में आ गया और उसके बाद उसने सौतेली मां पर डायन होने का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में घायल महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, अपनी पत्नी को बचाने आए रामाशीष मांझी बुरी तरह घायल हो गए. उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा बद्री मांझी सौतेली मां और पत्नी का शव घर में ही छोड़कर फरार हो गया.
घटना के बाद चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने घटना की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी. वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों उठाकर थाने ले गई, जहां से दोनों उन्हें पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा दिया गया है. जबकि घायल बुजुर्ग को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
इस वारदात के बाद गांव के लोग सकते में है. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है. इधर, नौबतपुर थाना के दरोगा राजा राम कुमार ने कहा कि आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story