भारत

सुनसान रेलवे क्वार्टर से कच्चा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस

SHIDDHANT
12 May 2026 9:37 PM IST
सुनसान रेलवे क्वार्टर से कच्चा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस
x
अलर्ट
West Bengal पश्चिम बंगाल: Naihati में एक सुनसान रेलवे क्वार्टर से कच्चा बम और बम बनाने का सामान मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 27 स्थित राधाबल्लभ रोड का है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान बंद पड़े रेलवे क्वार्टर से एक कच्चा बम और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



मौके पर Railway Protection Force और नैहाटी पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेरकर संदिग्ध सामग्री की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक सामग्री वहां किसने और किस उद्देश्य से रखी थी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और रेलवे क्वार्टर के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। मामले में विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Next Story