भारत

सीआरएस मनोज अरोडा ने माल डिब्बा मरम्मत कारखाना का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
20 Jan 2023 10:56 AM IST
सीआरएस मनोज अरोडा ने माल डिब्बा मरम्मत कारखाना का किया निरीक्षण
x

कोटा। मध्य परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मनोज अरोडा ने गुरुवार को माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) का निरीक्षण किया। इस दौरान अरोडा ने विशेष रूप से न्यू एलपीजी शॉप को देखा। यहां पर अरोडा ने बोगी माउंटेन ब्रेक सिस्टम (बीएमबीएस) की जांच की। इस दौरान अरोड़ा ने ब्रेक सिलेंडर की वर्किंग की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया ने अरोड़ा को डिस्प्ले के माध्यम से ब्रेक सिस्टम की कार्यप्रणाली समझाई। निरीक्षण के बाद सीआरएस ने वर्कशॉप में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के लिए अरोडा शाम करीब 5 बजे वर्कशॉप पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि इस ब्रेक सिस्टम के कारण माल गाड़ियों के समय पर ब्रेक नहीं लगने की शिकायतें हैं। समय पर ब्रेक नहीं लगने के कारण कई जगह ट्रेनों के लाल सिग्नल पार करने के मामले सामने आ चुके हैं। चालकों ने इसका मुख्य कारण समय पर ब्रेक नहीं लगना बताया था। बढ़ती शिकायतों के बाद गत वर्ष 30 जुलाई को पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने भी कोटा रेलवे वर्कशॉप में इस ब्रेक सिस्टम की जांच की थी। इसके बाद इस सिस्टम में कुछ परिवर्तन भी किए गए थे। फिलहाल ब्रेक नहीं लगने की शिकायतों में कमी देखी जा रही है।

Next Story