भारत

छग में सीआरपीएफ का नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज

jantaserishta.com
30 Nov 2022 11:54 AM IST
छग में सीआरपीएफ का नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अभियान तेज कर दिया है। राज्य के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में जहां बलों ने एक और फारवर्ड बेस स्थापित किया है। वहीं अलग अलग ऑपेरशन में 4 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही आईईडी भी बरामद किया गया है। सीआरपीएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। सीआरपीएफ ने बताया कि देश के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए एक बहुआयामी रणनीति के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और छत्तीसगढ़ पुलिस हर दिन नए मील के पत्थर हासिल कर रहे हैं। बलों ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा के फूलबगड़ी में एक और फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) स्थापित किया है।
वहीं मंगलवार को एक ऑपेरशन में सीआरपीएफ के जवानों ने सुकमा के डिब्बाकोंटा नाला के पास 2 आईईडी और 2 नकली आईईडी का पता लगाया, जबकि 206 कोबरा बटालियन के सैनिकों ने सुकमा के चिंतागुफा में एल्मागुंडा शिविर से केवल 700 मीटर की दूरी पर 2 आईईडी का पता लगाया। सभी बरामद आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया है। ये सभी आईईडी नक्सलियों द्वारा लगाए गए थे।
वहीं एक अन्य ऑपेरशन में सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में सुकमा के जेतियापाडू से 4 मिलिशिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके साथ ही पहले से ही कम होती नक्सलियों की ताकत को सुरक्षा बलों ने एक और झटका दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story