भारत

CRPF का 84वां स्थापना दिवस आज

Nilmani Pal
25 March 2023 1:23 AM GMT
CRPF का 84वां स्थापना दिवस आज
x

बस्तर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में करीब 8 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही पहुंच गए हैं। करीब ढाई घंटे यानी 10:30 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।कार्यक्रम में CRPF के DG समेत कई अफसर भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि, अमित शाह CRPF की फोटो गैलरी का भी अवलोकन करेंगे। इस फोटो गैलरी में CRPF के किए गए कामों को बेहतर ढंग से दर्शाया गया है। फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। अमित शाह जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। CRPF के सैकड़ों जवान परेड करेंगे। यहां डॉग शो भी किया जाएगा। इसके साथ जवान बाइक से स्टंट भी और नाट्य रूपांतरण करके CRPF के जवान फोर्स के कामों को दिखाएंगे। शुक्रवार की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट में अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे थे बीजेपी के कई नेता।

बता दें कि अमित शाह 24 मार्च की शाम BSF के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां भाजपा के कार्यकार्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे चॉपर के माध्यम से करनपुर कैंप पहुंचे। उन्होंने यहां कोबरा 201/ 204 बटालियन के कैंप में रात गुजारी। अफसरों की बैठक ली। जवानों से भी उन्होंने मुलाकात की।

Next Story