भारत

दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स

jantaserishta.com
8 March 2023 2:27 PM IST
दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स
x

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के 84वें स्थापना दिवस यानी 'सीआरपीएफ डे' पर आयोजित होने वाली परेड इस बार नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर में आयोजित होगी। इसी को लेकर आजादी के 75वें महोत्सव में सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर, दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी।
सीआरपीएफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गेट से 9 मार्च को सीआरपीएफ महिला डेयरडेविल्स दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ये महिला बाइकर दस्ता आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, नागपुर, भांद्रा, रायपुर और कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेगी। ये बाइकर्स महिलाओं को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कई तरह के संदेश देंगी।
दरअसल देश की आजादी के 75वें साल में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत देश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये समारोह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेंगे। इसी के तहत सीआरपीएफ की 75 महिलाओं का दस्ता, नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक की दूरी तय करेगा।
पहली बार सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगदलपुर में 25 मार्च को आयोजित होगा। पिछले साल सीआरपीएफ डे की परेड जम्मू में आयोजित की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में परेड की सलामी ले सकते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में नक्सलियों का प्रभाव कम करने में सीआरपीएफ की बड़ी भूमिका रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story