भारत

CRPF स्कूलों को धमकी, जांच एजेंसियों की उड़ी नींद

jantaserishta.com
22 Oct 2024 12:44 PM IST
CRPF स्कूलों को धमकी, जांच एजेंसियों की उड़ी नींद
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: देश भर में कई CRPF स्कूलों को हॉक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार रात को आए ईमेल के जरिए स्कूल मैनेजमेंट को दमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमकियां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई और भी राज्यों के CRPF स्कूलों को दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, जिन स्कूलों में धमकी भरे मैसेज आए हैं, उनमें एक हैदराबाद और दो स्कूल दिल्ली के हैं. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका हुआ था. अब राजधानी के अलावा देश के कुछ स्कूलों में को भी धमाके की खबरें मिली हैं.
रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. धमाके की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गए, और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटनास्थल से 'व्हाइट पाउडर' बरामद किया गया है, और जांच के लिए पहुंची जांच एजेंसियों ने इस धमाके को 'मिस्टीरियस ब्लास्ट' यानी 'रहस्यमयी धमाका' करार दिया है.
जांच एजेंसियों ने धमाके को इसलिए 'मिस्टीरियस ब्लास्ट' कहा है, क्योंकि मौके से किसी तरह का टाइमर, डेटोनेटर या कोई मेटल या फिर कोई इनेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिला है. अब सवाल ये है कि फिर विस्फोटक में ऐसा क्या ट्रिगर हुआ कि जोरदार धमाका हुआ? इसकी जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story