भारत

CRPF स्कूलों को बम की धमकी मिली, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 Nov 2025 12:22 PM IST
CRPF स्कूलों को बम की धमकी मिली, मचा हड़कंप
x
जांच जारी.

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो CRPF स्कूलों को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली. इसके साथ ही साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में भी धमकी संदेश भेजे गए. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने सभी लोकेशनों पर तुरंत पहुंचकर जांच की, लेकिन कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. सूत्रों के मुताबिक यह ईमेल जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से भेजा गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी.

दिल्ली में मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों को उस समय अलर्ट पर आना पड़ा, जब एक दिन में दो CRPF स्कूलों और दो अदालत परिसरों को बम धमकी मिलने की सूचना सामने आई. धमकी भरा ईमेल द्वारका स्थित CRPF पब्लिक स्कूल और प्रशांत विहार स्थित CRPF स्कूल को भेजा गया था. इसी ईमेल में साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को निशाना बनाए जाने का दावा भी किया गया था.
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, CRPF अधिकारियों, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं. स्कूलों को एहतियातन खाली कराया गया और परिसर की सघन तलाशी ली गई. पुलिस ने बताया कि दोनों स्कूलों की विस्तृत जांच के दौरान किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.
इधर न्यायालय परिसरों से भी तलाशी अभियान चलाया गया. साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी, धमकी मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ा दिया. दोनों स्थानों की तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई.
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि धमकी भरा ईमेल जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन की ओर से भेजा गया बताया जा रहा है. हालांकि जांच एजेंसियां ईमेल की लोकेशन, सर्वर हिट्स और तकनीकी पैरामीटर्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी असली है या शरारत.
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी लोकेशनों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, लेकिन सतर्कता बढ़ा दी गई है. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null