भारत
सीआरपीएफ ने भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद किए
jantaserishta.com
9 Nov 2022 4:15 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने बिहार के औरंगाबाद में भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के औरंगाबाद में करिबा डोभा के जंगलों में 205 कोबरा बटालियन और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस ऑपेरशन के दौरान नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में बंदूकें और गोलियां सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए सामान में दो 9 एमएम पिस्टल, 2 देशी पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन, 2 इंसास मैगजीन और 5.56 इंसास के 120 राउंड शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी हथियार जंगलों में नक्सलियों द्वारा अपने ठिकाने पर छोड़े गए थे।
गौरतलब है कि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में सुरक्षा बलों ने नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है। यही वजह है, नक्सली अपना गढ़ छोड़कर भागने पर मजबूर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





