भारत

CRPF ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए

jantaserishta.com
8 Feb 2023 10:08 AM IST
CRPF ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। ये कार्यवाही बिहार के गया में की गई है। सीआरपीएफ ने ये जानकारी दी है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी का पता लगाने के लिए अपना अभियान जारी रखा है। इसी के तहत एक खुफिया सूचना के आधार पर 6 फरवरी और 7 फरवरी की दरम्यानी रात चलाए गए एक ऑपरेशन में बिहार के गया के बांके बाजार इलाके में 159 बटालियन सीआरपीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया।
सीआरपीएफ ने बताया कि इस विशेष अभियान में नक्सलियों की 3 बोल्ट एक्शन राइफल, 3187 राउंड गोला बारूद, 3 मैगजीन, 3 रोटेटिंग बोल्ट और 11 किलो वजनी आईईडी बरामद किया है। इसके बाद निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जवानों ने आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि नक्सली भविष्य में अपने संगठन को पुनर्जीवित करने की उम्मीद के साथ ये हथियार छुपाकर भाग जाते हैं। पहले भी इस तरह के अभियान में सीआरपीएफ ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story