भारत

CRPF के जवान ने खुद को गोली मारी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

jantaserishta.com
17 May 2023 5:32 PM IST
CRPF के जवान ने खुद को गोली मारी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने कहा कि जवान पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में तैनात था। एक अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में भेज दिया गया है। इस घटना में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि जवान को इतना बड़ा कदम उठाने को क्यों मजबूर होने पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story