भारत

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

jantaserishta.com
7 Jan 2025 11:35 AM IST
सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
x
मचा हड़कंप.
कटरा: जम्मू-कश्मीर के कटरा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 55 साल थी। उन्होंने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारी है। मृतक जवान बिहार के पटना का रहने वाला था।
दरअसल, मृतक जवान का नाम राजनाथ प्रसाद पुत्र लेफ्टिनेंट माधव मिस्त्री है, जो वर्तमान में कटरा स्थित 6वीं सीआरपीएफ बटालियन में तैनात था। 55 वर्षीय एएसआई ने कथित तौर पर खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के आला अधिकारी घायल एएसआई को लेकर कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन सीने के पास गोली लगने से उनकी मौत हो गई।
फिलहाल सीआरपीएफ ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौत के सही कारणों का पता लगा जा रहा है कि आखिर राजनाथ प्रसाद ने खुदकुशी क्यों की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर जवानों से जुड़े आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story