भारत
CRPF जवान ने महिला ASI को मार डाला, इस कारण झगड़ा हुआ
jantaserishta.com
20 July 2025 9:34 AM IST

x
फैली सनसनी.
कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले के अंजार पुलिस स्टेशन की ASI अरुणाबेन नटूभाई जादव (उम्र 25) की शनिवार रात हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि उनकी हत्या उनके पुरुष मित्र ने उनके घर पर गला घोंटकर की. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार अरुणा जादव मूल रूप से सुरेंद्रनगर के देरवाड़ा की रहने वाली थीं और अंजार के गंगोत्री सोसाइटी-2 में रहती थीं. शनिवार देर रात किसी बात को लेकर अरुणा और उनके पुरुष मित्र दिलीप डांगचिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद दिलीप ने अपना आपा खो दिया और अरुणा की गला घोंटकर हत्या कर दी.
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दिलीप ने खुद पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. दिलीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत है और मणिपुर में तैनात है. दिलीप अरुणा के पड़ोस के एक गांव का रहने वाला है. फिलहाल अंजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अंजार डिप्टी एसपी (DYSP) मुकेश चौधरी ने बताया कि 25 वर्षीय ASI अरुणाबेन नटूभाई जादव दोस्त ने घर में गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों के बीच शनिवार देर रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस में खुद सरेंडर कर दिया. आरोपी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





