भारत

विमान में CRPF जवान के कारण हड़कंप, हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Sept 2023 4:54 PM IST
विमान में CRPF जवान के कारण हड़कंप, हुआ गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

टॉयलेट में बीड़ी पी रहा था।
बेंगलुरु: इंडिगो की एक फ्लाइट के अंदर बीड़ी पीने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। मामला बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) का है। आरोप है कि 37 वर्षीय CRPF जवान कोलकाता-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पी रहा था।
आरोपी की पहचान झारखंड में तैनात सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल करुणाकरण जे के रूप में हुई है। करुणाकरण को इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के ड्यूटी मैनेजर पुनीथ बी एम द्वारा एयरपोर्ट पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। शिकायत के अनुसार, करुणाकरन 3 सितंबर को रात 9.30 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E-487 में सवार थे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने विमान के टॉयलेट का इस्तेमाल किया था। केबिन क्रू को कथित तौर पर टॉयलेट के आसपास से जलने की गंध आई। करुणाकरण जब टॉयलेट से बाहर निकले तो टीम ने अंदर जाकर उसका निरीक्षण किया और बीड़ी पीने के सबूत पाए। शिकायत में कहा गया है कि उन्हें करुणाकरण के पास से एक माचिस भी मिली।
नतीजतन, फ्लाइट कैप्टन ने करुणाकरण को एक अनियंत्रित यात्री माना और हवाई अड्डे पर लैंड होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और एक औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करुणाकरण अपनी हरकत के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला दिया। वह चिकित्सा उपचार के लिए बेंगलुरु जा रहे थे। करुणाकरण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के साथ-साथ विमान नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story