
x
New Delhi. नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से सीआरपीएफ के जवान मोती राम जाट को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। इस मामले में जांच एजेंसी राजस्थान में इस जवान के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। साथ ही परिवार में पैसों के लेने-देने, बैंक अकाउंट भी खंगाल सकती है। एनआईए के मुताबिक, 2023 से वह पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी डिटेल शेयर कर रहा था।
मोती राम को पाक अधिकारियों से अलग-अलग तरीकों से पैसे भी मिल रहे थे। मोती राम को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे छह जून तक की कस्टडी में भेजा गया है। एनआईए उससे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। एक सुरक्षाबल का जवान अगर दुश्मन देश के लिए जासूसी करता पाया जाता है, तो यह पूरे सिस्टम की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। एनआईए की यह कार्रवाई इसी खतरे को रोकने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





