भारत
सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता, 162 आईईडी बरामद
jantaserishta.com
28 Jan 2023 12:36 PM IST

x
जानें बड़ी बातें.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बिहार के औरंगाबाद जिले में तालाशी के दौरान 162 आईईडी बरामद किए हैं। ये आईईडी नक्सलियों द्वारा जंगल में छुपाए गए थे। सीआरपीएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। सीआरपीएफ ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद के लडुइया पहाड़ इलाके में सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने एक सर्च और डिस्ट्रक्शन ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तलाशी लेने पर पहले जवानों को 13 प्रेशर आईईडी का पता चला। इसके बाद जवानों ने आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया और ऑपरेशन जारी रखा।
एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान सीआरपीएफ के जवान एक गुफा के पास पहुंचे और गुफा की बारीकी से तलाशी ली गयी, तो करीब एक-एक किलो वजन के 149 और आईईडी बरामद किए गए। इस तरह पूरे ऑपरेशन के दौरान करीब 162 आईईडी मिले, जिन्हें जवानों ने नष्ट कर दिया।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ और बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान से राज्य सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को नष्ट करने और हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के उद्देश्य से उन क्षेत्रों में अभियान जारी है, जिन्हें पहले नक्सलियों का गढ़ माना जाता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





