भारत

CRPF के DG कुलदीप सिंह का बयान, कश्मीरी पंडितों पर कही यह बात

jantaserishta.com
17 March 2022 1:38 PM IST
CRPF के DG कुलदीप सिंह का बयान, कश्मीरी पंडितों पर कही यह बात
x

नई दिल्ली: 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को लेकर जारी विवाद के बीच अब सीआरपीएफ के डीजी का एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि, माहौल ऐसा कि अब कश्मीरी पंडित वापस अपने घरों में आ सकते हैं. सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि, फिलहाल सीआरपीएफ के कई कैंप और हेडक्वार्टर कश्मीरी पंडितों के घर और मंदिर परिसर से चल रहे हैं, लेकिन अगर वो कहेंगे तो हम उनके घर छोड़ देंगे.

जम्मू में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान डीजी कुलदीप सिंह ने ये बयान दिया है. इसमें उन्होंने बड़ा दावा करते हुए बताया कि, अगर सीआरपीएफ कश्मीरी पंडितों के घरों से हट जाए और कश्मीरी पंडित वापस लौट जाएं तो उन्हें कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि घाटी में माहौल ऐसा है कि पंडित अब कश्मीर वापस लौट सकते हैं.
डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि, हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान कुल 41 वीआईपी लोगों को सीआरपीएफ ने सुरक्षा मुहैया कराई. चुनाव के बाद 27 लोगों की सुरक्षा हटा दी गई है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, जवानों के परिवार को मिलने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाया गया है. जोखिम कोष से वित्तीय सहायता के तहत कार्रवाई में शहीद हुए जवानों की राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए और अन्य सभी मामलों के लिए 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story