भारत

CRPF कांस्टेबल ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारी

jantaserishta.com
27 April 2023 1:42 PM IST
CRPF कांस्टेबल ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारी
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़ के रहने वाले मृतक पर संदेह है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम निजी कारणों से उठाया है।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। बेगमपेट के चिकोटी गार्डन में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक महेश चंद्र के आवास पर ड्यूटी पर तैनात देवेंद्र कुमार ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले मृतक पर संदेह है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम निजी कारणों से उठाया है। बताया जा रहा है कि सिपाही डिप्रेशन में था।
पुलिस को संदेह है कि कोई असफल संबंध कांस्टेबल की खुदकुशी करने का कारण हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story