विश्व

ईरान के सड़कों पर जनसैलाब, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

Subhi
9 Jan 2026 7:19 AM IST
ईरान के सड़कों पर जनसैलाब, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
x

ईरान में आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध प्रदर्शन देशभर के कई शहरों में फैल गया है. राजधानी तेहरान समेत मशहद और इस्फ़हान जैसे प्रमुख शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए. प्रोटेस्टरों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई हैं. विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है. ईरान में सत्ता के खिलाफ खुला विद्रोह चल रहा है.

पिछले महीने तेहरान के ग्रैंड बाज़ार से शुरू हुए प्रदर्शन अब देश भर में फैल चुके हैं. व्यापारियों द्वारा ईरानी मुद्रा रियाल के तेज गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाई गई थी, जो जल्द ही बेरोज़गारी, वस्तुओं की कमी और पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण बढ़ते आर्थिक संकट में तब्दील हो गया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ईरान पर दबाव बढ़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की तो अमेरिका कड़े कदम उठाएगा. किसी की भी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई तो हम छोड़ेंगे नहीं.


Next Story
null