भारत

ट्रेन की छत पर दिखी भीड़, जानें पूरा माजरा

jantaserishta.com
29 July 2022 11:15 AM IST
ट्रेन की छत पर दिखी भीड़, जानें पूरा माजरा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

उदयपुर: हरियाली अमावस पर पिकनिक मनाने और घूमने निकले युवाओं ने जान जोखिम में डालकर ट्रेन का सफर किया। खचाखच भरी ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर युवा ट्रेन की छत पर चढ़ गए। यह रेलवे मार्ग पूरी तरह से घाट सेक्शन है, जहां बारिश में चट्टाने गिरने की भी आशंका बनी रहती है। रेलवे का यह मार्ग मीटर गेज यानी छोटी पटरी है, जिसके आमान परिवर्तन को लेकर आंदोलन जारी है।

राजसमंद जिले में गोरम घाट और खामली घाट जो अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है, यहां बारिश में पहाड़ों से झरने गिरते हैं और चारों ओर हरियाली है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए पर्यटक यहां जोखिम उठाकर पहुंचते हैं। गुरुवार को हरियाली अमावस के मौके पर यहां मेले जैसा माहौल रहता है। उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर के लोग यहां बड़ी तादाद में पहुंचते हैं।
मावली से मारवाड़ तक चलने वाली इस ट्रेन में रेलवे की ओर से गुरुवार को दो अतिरिक्त कोच सहित कुल 7 कोच लगाए गए थे। जिनमें से 5 कोच में प्रत्येक में 72 सवारी की क्षमता थी। दो कोच में 24-24 सवारी के बैठने की जगह थी। 400 सवारी के बैठने की जगह होने के बावजूद ट्रेन में बड़ी तादाद में लोग सवार हो गए।
हादसे की आशंका के चलते खामलीघाट स्टेशन पर पुलिस के जवानों ने यात्रियों को ट्रेन के इंजन से नीचे उतारा। ट्रेन के डिब्बों पर लोग बैठे रहे। गोरमघाट पहुंचने के बाद पर्यटकों को रुकने व सैर-सपाटे के लिए 1 घंटे का ही समय मिला। बाद में ट्रेन आ गई और टूरिस्ट्स को ट्रेन में बैठना ही पड़ा, क्योंकि आवागमन के लिए दूसरी कोई व्यवस्था नहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story