SSP ऑफिस के बाहर लगी भीड़, किसान ने खुद को लगाई आग, तभी...

बदायूं: यूपी के बदायूं में बुधवार को पत्नी और बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक किसान ने खुद को आग लगा ली। किसान ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी दफ्तर पहुंचकर किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और जब तक कोई कुछ समय पाता आग लगा ली। झुलसे किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बरेली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर एसएसपी ने लापरवाही पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर समेत पांच को सस्पेंड कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





