कोरोना गाइडलाइन की उडी धज्जियां, नेता के देवर की शादी में 150 लोगों की जगह जुटी हजारों की भीड़

गुजरात: डीजे की धुन पर हजारों लोगों के थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो गुजरात के वापी जिले का है. कल रात यहां एक शादी का आयोजन था. वीडियो में नजर आ रही भीड़ गुजरात के तापी ज़िले के डोलवान में डीजे पर थिरक रही है. यहां बीजेपी की तहसील पंचायत की उपाध्यक्ष के देवर की शादी थी, इस शादी में पूरा का पूरा गांव जुटा और जमकर डांस किया गया. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद डोलवान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





