भारत

20 रुपये की दवा सिर में लगवाने उमड़ी लोगों की भीड़, जानें पूरा माजरा

jantaserishta.com
16 Dec 2024 3:24 PM IST
20 रुपये की दवा सिर में लगवाने उमड़ी लोगों की भीड़, जानें पूरा माजरा
x
300 रुपये की तेल की शीशी बेच रहे थे.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 20 रुपये में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई. बाल झड़ने से रोकने में हर जतन करने के बाद नाकाम रहे लोग यहां लाइन में लग गए. उन्हें यकीन था कि 20 रुपये की दवा सिर में लगवाकर और 300 रुपये का तेल खरीदकर लगाएंगे तो सिर पर बाल उग आएंगे. पहले तो ऐसे ही लाइन में लगाकर सिर पर दवा लगाई जा रही थी, लेकिन भीड़ इतनी हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को टोकन देकर लाइन में लगवाया गया.
लिसाड़ी गेट इलाके की समर कॉलोनी में शौकत बैंक्वेट हॉल में बिजनौर के रहने वाले सलमान और अनीस अपने साथियों के साथ बाल उगाने की दवा लेकर रविवार को पहुंचे थे. उनका दावा है कि गंजे सिर पर दवा लगाने और बाद में तेल लगाने से बाल उग आएंगे. इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा था. रविवार और सोमवार को मेरठ में दवा लगाने का समय बताया गया था, जबकि दिल्ली में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दवा लगाई जाएगी.
रविवार की सुबह होते ही बताई गई जगह पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई. दवा लगाने वालों ने ये भी बता दिया कि जिसको अपने सिर में दवा लगवानी है, वो अपने सिर के बाल मुडवां लें. इसके बाद भीड़ आसपास की नाई की दुकानों पर पहुंच गई. बाद में कुछ नाई को वहीं बैक्वेंट हॉल में बुलाकर टोकन सिस्टम शुरू किया गया. पहले लोगों को टोकन देकर लाइन लगाकर बाल कटवाने के लिए बैठाया गया. इसके बाद उन्हें दवा लगवाने के लिए भेजा गया. सिर पर बाल उगवाने के लिए 20 रुपये लिए जा रहे थे और 300 रुपये की एक तेल की शीशी भी दी जा रही थी. हालांकि इस खबर से प्रशासन बेखबर है और आयोजक भी भीड़ जमा करने की कोई परमिशन नहीं दिखा पाए.
बाल उगाने के लिए सिर पर दवाई लगाने वाले अनीस ने बताया कि वह बिजनौर के रहने वाले हैं और यहां पर वह बाल उगाने की दवाई लगाने आए हैं. काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. हिंदुस्तान का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां से हमारे यहां दवाई लगवाने लोग ना आते हों. फिलहाल मेरठ में रविवार और सोमवार को दवाई लगाई जा रही है और मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली में दवाई लगाई जाती है.
उन्होंने बताया कि यह दवाई दिल्ली में ही लगती है और बाकी दवाइयां भी दिल्ली में ही लगाई जाएंगी, लेकिन यह मेरठ में अभी हाल ही में शुरू की गई है. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इसकी परमिशन है तो उन्होंने कहा हमें नहीं पता जिन्होंने बुलाया है उनको पता होगा. अनीस ने बताया कि सलमान काफी समय से दिल्ली में दवाई लगा रहे हैं. उनको नहीं पता की परमिशन ली गई या नहीं, उन्हें तो बुलाया गया वह तो दवाई लगाने आए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story