भारत
Haridwar: हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कावंड़ियों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
jantaserishta.com
6 March 2024 3:31 PM IST

x
Haridwar: हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कावंड़ियों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार: महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है। इसको लेकर देवभूमि में अलौकिक नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हर की पैड़ी से जल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।
स्थानीय लोग शिवभक्तों का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
कावड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। महाशिवरात्रि और कांवड़ मेले को देखते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। मेला क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Tagsहरिद्वारमहाशिवरात्रिहरिद्वार न्यूज़हरिद्वार पुलिसHaridwarMahashivratriHaridwar NewsHaridwar Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





