भारत

दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का तांता, सुबह तीन बजे से लगी लंबी लाइन

jantaserishta.com
8 March 2024 2:37 PM IST
दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का तांता, सुबह तीन बजे से लगी लंबी लाइन
x

दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का तांता, सुबह तीन बजे से लगी लंबी लाइन

गाजियाबाद: महाशिवरात्रि का पावन पर्व गाजियाबाद में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस महापर्व को लेकर महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही बेहद उत्साह देखा जा रहा है। गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ है। सुबह तीन बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी।
सुरक्षा के लिहाज से भी पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की है। गाजियाबाद का दूधेश्वर नाथ मंदिर एक सिद्ध पीठ के रूप में प्रसिद्ध है। यहां हर साल महाशिवरात्रि पर देर रात से ही शिवभक्तों की लंबी लाइन लग जाती है। हजारों लोग जलाभिषेक करके अपनी मनोकामना मांगने भगवान भोलेनाथ के पास आते हैं।
गुरुवार की रात भी तकरीबन 3:00 बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह के वक्त जब मंदिर के कपाट खुले तो उसके बाद भी श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरे से भी मंदिर परिसर के आसपास की निगरानी की जा रही है। मंदिर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story