भारत
यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, टूट गया रिकॉर्ड, पुलिस की अपील- आज न करें यात्रा
jantaserishta.com
12 May 2024 8:54 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड के सभी चार धामों- केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा शुरू हो गई है. पहले ही दिन केदारनाथ में रिकॉर्ड संख्या में 32 हजार श्रद्धालु पहुंचे. इस बीच यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई.
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल भी हुआ जिसमें पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भीड़ खचाखच भरी हुई दिखाई दे रही है. वीडियो के सामने आने के बाद ही राज्य सरकारी की तैयारियों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे. हालांकि शनिवार को ही पुलिस प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि वहां हालात सामान्य हैं और अब भीड़ नहीं है.
इन सबके बीच रविवार सुबह उत्तरकाशी पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आज श्री यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुंच चुके हैं. अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है. जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करें.'
दरअसल रविवार को जैसे ही खतरनाक स्थिति दिखाने वाले यमुनोत्री का वीडियो सामने आया तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं होने लगी और प्रशसन द्वारा किए गए इंतजामों पर लोग सवाल खड़े करने लग गए. वीडियो में दिख रहा है कि लोग न आगे बढ़ रहे पा रहे थे, न पीछे जा पा रहे हैं. कुछ लोग खतरनाक पहाड़ों पर भी चढ़े नजर आ रहे हैं और खच्चर तथा डोली वाले भी इस भीड़ में फंसे हैं.' लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को जमकर शेयर किया और कहा कि सरकार को इसे नियंत्रित करने के उपाय खोजने चाहिए.
#WATCH उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से भक्तों के लिए खुल गए हैं। इस दौरान भक्तों की भीड़ दिखी। pic.twitter.com/rhBJ2x70Ki
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
Tagsबद्रीनाथ धामउत्तराखंडकेदारनाथयमुनोत्रीगंगोत्रीBadrinath DhamUttarakhandKedarnathYamunotriGangotri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





