भारत

नवरात्र के नौवें दिन झंडेवालान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

Nil dhankar
4 Oct 2022 7:40 AM IST
नवरात्र के नौवें दिन झंडेवालान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
x

दिल्ली। नवरात्रि उत्सव के नौवें दिन श्रद्धालु झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

नवरात्र‍ि में नौ दिन तक जगत जननी जगदंबा की विशेष आराधना होती है, जिसमें महा अष्‍टमी और महानवमी का विशेष महत्‍व होता है. महानवमी के साथ ही नवरात्र‍ि का समापन होता है. नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है. सिद्धिदात्री को देवी दुर्गा का नौवा रूप माना जाता है.

इसी दिन कन्‍या पूजन भी कराया जाता है. इस दिन हवन व पूजन कार्यक्रम के अलावा रात्र‍ि में नवरात्रि का पारण किया जाता है. मान्‍यता है कि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष उपासना कर कई सिद्धियां प्राप्‍त की जा सकती है. पंडित इंद्रमणि घनस्‍याल बताते हैं कि भगवान शिव ने भी सि‍द्ध‍ि प्राप्ति के लिए मां सिद्धिदात्री की विशेष उपासना की थी. आइये जानते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा और शक्तिशाली मंत्र जाप की विधि.

ज्योतिषियों के अनुसार, जिस तरह भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की तपस्या करके आठ सिद्धियां प्राप्ती की थी, उसी तरह माता की विधि विधान से पूजा और मंत्रों के उच्चारण से अष्ट सिद्धि और बुद्धि की प्राप्ति हो सकती है.


Next Story