भारत

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर प्राचीन टपकेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भव्य मेले का भी आयोजन

jantaserishta.com
8 March 2024 3:32 PM IST
Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर प्राचीन टपकेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भव्य मेले का भी आयोजन
x

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर प्राचीन टपकेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भव्य मेले का भी आयोजन

देहरादून: महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करके अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। शिव भक्त कावड़ियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है।
महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देहरादून में प्राचीन टपकेश्वर शिव मंदिर में देर रात से ही भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। शिव भक्त कावड़ियों ने भी देर रात टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे। महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5,100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शाम से चार पहर की आरती भी होगी। भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देख रहे हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story