भारत
4 हाथ-4 पैर वाले बच्चे को देखने उमड़ी भीड़, बच नहीं सका
jantaserishta.com
23 July 2024 8:20 AM IST

x
डॉक्टरों ने बताया कि दो शरीर एक साथ जुड़े हुए हैं।
सीतापुर: यूपी में एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के दो चेहरे, चार पैर और चार हाथ थे। बच्चा सबसे अलग और असाधारण होने की खबर पूरे अस्पताल में फैली और लोग उसे देखने के लिए पहुंच गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस तरह का पहला मामला देखा था जिसमें एक बच्चे के शरीर से दूसरा शरीर पूरी तरह जुड़ा हुआ हो। हालांकि बच्चा ज्यादा समय के लिए सांसे नहीं ले पाया। पैदा होने के कुछ ही घंटों बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मामला यूपी के सीतापुर है। सकरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा निवासी 40 वर्षीय रमा देवी गर्भवती थीं। रविवार देर रात को उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवार वाले उन्हें सीतापुर के पास पीएचसी रीवां ले गए। वहां उन्हें रात में ही भर्ती कर दिया गया। सुबह 5 बजे रमा देवी की डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखकर डॉक्टर भी अचंभे में रह गए। इस असाधारण और अनोखे बच्चे के दो चेहरे, चार हाथ और चार पैर थे। डॉक्टरों ने बताया कि दो शरीर एक साथ जुड़े हुए हैं।
बच्चे के असाधारण होने की खबर इलाके में फैली तो अस्पताल में लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए जमा हो गई। लोगों ने इसे चमत्कारी बच्चा बताया। लेकिन बच्चा कई सारी मेडिकल समस्याओं के साथ पैदा हुआ था। इस कारण डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी और कुछ ही घंटों में बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का शरीर दूसरे शरीर से जुड़ा हुआ था यानी एक शरीर विकसित था जबकि दूसरा शरीर अविकसित था। दूसरा शरीर विकसित नहीं हो पाया इसलिए एक ही में जुड़ा रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





