भारत

MP: मध्य प्रदेश के देवालयों में उमड़ी भीड़, सीएम ने की महाकाल में पूजा अर्चना

jantaserishta.com
8 March 2024 1:25 PM IST
MP: मध्य प्रदेश के देवालयों में उमड़ी भीड़, सीएम ने की महाकाल में पूजा अर्चना
x

MP: मध्य प्रदेश के देवालयों में उमड़ी भीड़, सीएम ने की महाकाल में पूजा अर्चना

भोपाल /उज्जैन: महाशिवरात्रि का पर्व मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवालयों में भारी भीड़ है, लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विशेष पूजा की। महाशिवरात्रि के अवसर पर हर तरफ बम बम भोले के स्वर गूंज रहे हैं। राज्य के प्रमुख शिव मंदिर उज्जैन, ओंकारेश्वर, मतंगेश्वर, भोजपुर सहित अन्य स्थानों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ हर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। कई स्थानों पर मेलों का आयोजन भी किया गया।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पंडित संजय गुरु, आकाश गुरु, आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story