भारत

जुलूस में DJ बजाने से रोकने पर भीड़ भड़की, पुलिस पर बोला धावा, फाड़ी वर्दी

jantaserishta.com
3 Oct 2021 6:25 AM IST
जुलूस में DJ बजाने से रोकने पर भीड़ भड़की, पुलिस पर बोला धावा, फाड़ी वर्दी
x
बड़ी खबर

सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले में जुलूस में डीजे बजाने से रोकने पर भीड़ भड़क उठी. नाराज लोगों ने पुलिस पर धावा बोल दिया और उन्हें दोड़ा-दौड़ा कर उनके साथ बदसलूकी की. जुलूस में शामिल लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिसवालों ने वहां से भाग कर जान बचाने में ही भलाई समझी. घटना नानपुर प्रखंड के गौरा पंचायत के कसाई टोला के समीप की है. बताया जा रहा कि नानपुर प्रखंड में हाल ही में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था. इसके मतगणना का काम चल रहा था. इस दौरान गौरी पंचायत में मुखिया पद के लिए जिस प्रत्याशी ने चुनाव में बाजी मारी थी उसके समर्थकों ने जीत की खुशी में जुलूस निकाला था. जुलूस में गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, साथ ही इसमें डीजे भी बजाया जा रहा था.

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस निकालने और डीजे बजाने से लोगों को रोकने का प्रयास किया जिस पर भीड़ आगबबूला हो उठी. पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो वो उससे उलझ गए और उनके साथ धक्का-मुक्की की. यही नहीं, भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाना शुरू कर दिया. वहां हालत खराब होता देख दारोगा आर.पी यादव ने भाग निकलने में अपनी भलाई समझी.
इस मामले में पुलिस ने नानपुर थाने के दारोगा आर.पी यादव के बयान पर पंचायत के मुखिया पर केस दर्ज करने की बात कही है. साथ ही पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान करने का दावा कर रही है जिन्होंने जुलूस निकालने के दौरान पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार और बदसलूकी की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story