भारत

वहशीपन की सारी हदे पार : अवैध संबंध का शक करता था पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया, हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 March 2021 10:51 AM IST
वहशीपन की सारी हदे पार : अवैध संबंध का शक करता था पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया, हुआ गिरफ्तार
x

आरोपी पति

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स पर वहशीपन सवार हो गया. यहां पर अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे के तार से सिल दिया. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

जनपद रामपुर के रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. शनिवार को एक बार पति-पत्नी में कहा सुनी हुई और गुस्से में पति हिंसक हो गया. पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. महिला चीखती चिल्लाती रही. इस दौरान उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया.
वहशीपन में पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिल दिया
इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और इस मामले की कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके शरीर पर टांके लगाए वो मुझे पापी समझता है. मैं सो रही थी सुबह छह बजे उसने मेरे हाथ, पैर पकड़े और मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे मेरी रोने की आवाज न निकले. फिर उसने तांबे के तार से टांके लगाए. महिला ने कहा कि उसका पति उसपर शक करता है.

वहीं आरोपी पति का कहना है कि मेरी पत्नी मुझे धोखा दे रही थी और दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध बना रही थी. मैं सुबह काम के लिए निकलता हूं और मेरी पत्नी मेरे पीछे इधर, उधर घूमने निकल जाती है. गुस्से में आ कर मैंने तार से टांके लगा दिए. पति का आरोप है कि मैं अपनी पत्नी की हर जरूरत पूरी करने के लिए मेहनत मजदूरी करता हूं पर मेरी पत्नी मेरे साथ गलत कर रही है.
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया जनपद रामपुर में एक महिला द्वारा सूचना दी गई उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की और अमानवीय कृत्य किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया और महिला का मेडिकल परीक्षण कराया. मेडिकल के आधार पर जो चोट सामने आई है, उसके आधार पर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story