भारत

पार की हैवानियत की हदें, ट्रांसजेंडर के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया, रोंगटे खड़ी कर देने वाली खबर

jantaserishta.com
26 Dec 2022 3:53 PM IST
पार की हैवानियत की हदें, ट्रांसजेंडर के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया, रोंगटे खड़ी कर देने वाली खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक ट्रांसजेंडर के साथ एक व्यक्ति ने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए. जब दूसरा ट्रांसजेंडर उसे बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह घटना मुंबई के गोवंडी इलाके की है. शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ट्रांसजेंडर अपने एक अन्य साथी के घर जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया. आरोपी ट्रांसजेंडर को पकड़कर अपने साथ ले और जबरन उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए.
इस दौरान जब ट्रांसजेंडर का साथी उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे दूसरा ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद पीड़ित ट्रांसजेंडर ने घटना की शिकायत पुलिस से की.
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और 325 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story