भारत
हैवानियत की हदें पार, युवती से किया रेप, दोनों आरोपियों को दबोचा गया
jantaserishta.com
15 Jan 2023 3:14 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जादू-टोना और उसके घर कुछ बुरा होने की बात से भयभीत कर अपने साथ भगा ले गए थे.
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में दलित युवती के साथ जीजा-साले ने रेप किया. दोनों उसे जादू-टोना और उसके घर कुछ बुरा होने की बात से भयभीत कर अपने साथ भगा ले गए थे. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी थी. सर्चिंग के दौरान पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती का अपहरण हुआ था. परिवार वालों ने मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती को मऊ जनपद से अपहरण कर नेपाल बॉर्डर से सटे महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार ले गए थे. यहां दोनों ने युवती के साथ कई बार रेप किया.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हाफिज मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद सलमान ने उसे जादू-टोने की बात कहकर भयभीत कर दिया था. फिर वे मुझे अपने साथ ले गए थे. बाद में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया.
सिटी सीओ धनंजय मिश्रा का कहना है कि पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया है. दोनों आरोपियों ने उसे धमकाया भी था. वहीं, आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पहले धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही थी. मगर, ऐसा नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





